Atul Maheshwari Scholarship Registration 2025-26 : अतुल महेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पिछले कई महीनो से चल रहा है जिसकी आवेदन की लास्ट डेट को विद्यार्थियों और अभिनव को की मांग को देखते हुए बढ़ा दिया गया है। अब अतुल महेश्वरी स्कॉलरशिप पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 15 सितंबर तक भर सकते हैं , पहले लास्ट डेट 30 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। आवेदन करने के समय मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरे। आईए जानते हैं क्या है अतुल महेश्वरी स्कॉलरशिप स्कीम ?
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना क्या है ?
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति दी जाती है , इस स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने पर स्कॉलरशिप मिलती है। इस बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 9वीं और 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी वहीं 11वीं और 12वीं कक्षा के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
स्कॉलरशिप का नाम | अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति |
किसके द्वारा दी जाती है | अमर उजाला फाउंडेशन |
अंतिम तिथि | 15 सितंबर 2025 |
पात्रता | कक्षा 9 से 12 तक के छात्र |
परिवार की वार्षिक आय | ₹2 लाख से कम |
आवश्यक दस्तावेज | फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, आदि |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पुरस्कार राशि (कक्षा 9-10) | ₹50,000 |
पुरस्कार राशि (कक्षा 11-12) | ₹75,000 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://amarujalafoundation.org |
अतुल महेश्वरी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की पात्रता
- इसके लिए प्रादेशिक बोर्ड के 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे।
- पिछली कक्षा में वार्षिक परीक्षा में काम से कम 60% अंक होना चाहिए।
- विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 200000 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र और 12वीं कक्षा को पास करने वाले छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य नहीं होंगे।
अतुल महेश्वरी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए डॉक्यूमेंट
अमर उजाला फाउंडेशन अतुल महेश्वरी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा , डॉक्यूमेंट की फाइल साइज 1MB से ज्यादा नहीं होनी चाहिए , फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी को फोटो पिछली कक्षा की मार्कशीट निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
कैसे भरें अतुल महेश्वरी स्कॉलरशिप का फॉर्म ?
अतुल महेश्वरी स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले अतुल महेश्वरी स्कॉलरशिप के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्टर पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें फिर पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भर और आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करके सबमिट करें।
स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की लिंक
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025
https://amarujalafoundation.org
https://www.amarujala.com/
ध्यान रहे , आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है , इससे पहले अवश्य फॉर्म भरें।