UP Mukhyamantri Awas Scheme 2025: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर 400 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है , इसके तहत एक लाख परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इसको लेकर जानकारी दी है। सीएम आवास को लेकर प्रथम किस्त के 400 करोड रुपए मंजूर किए गए हैं।
मुख्यमंत्री आवास को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जानकारी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक लाख पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान दिए जाएंगे। इस योजना के लिए पहली किस्त के तौर पर 400 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
3:30 लाख से ज्यादा आवास को मिली मंजूरी
अब तक 3.73 लाख से ज्यादा आवास स्वीकृत किए गए हैं।
3.56 लाख आवास पूरे हो चुके हैं।
इन लोगों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत हो चुकी है प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित उन सभी लोगों को आवास दिया जाएगा। जो नीचे दिए गए कैटेगरी में आते हैं।
- प्राकृतिक आपदाग्रस्त
- कुष्ठरोग प्रभावित
- वनटांगिया
- मुसहर
- कोल
- सहरिया
- थारू
- नट
- चेरो
- पछइया
- लोहार/गढ़इया
- बैगा
- दिव्यांगजन
- पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाएं
उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस योजना के तहत पात्र लोगों को आवास स्वीकृत किए जाएं।