UP Outsource Good News: यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिली मंजूरी ,10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा ₹25000 तक न्यूनतम वेतन

UP Outsource Good News: 10 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों का लंबा इंतजार हुआ समाप्त , उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को मंजूरी दे दी है। सबसे बड़ी बात क्या है कि इस निगम के गठन होने से अब इन कर्मचारियों पर हो रहे सोशल से इन्हें मुक्ति मिलेगी। आउटसोर्स कर्मचारी को अब इस निगम के द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार सैलरी से लेकर छुट्टी तक की पूरी सुविधा दी जाएगी। अब उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स सेवा निगम बनेगा और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर यानी प्रत्येक महीने के एक से लेकर 5 तारीख तक खाते में सैलरी भी ट्रांसफर की जाएगी , इतना ही नहीं कर्मचारियों को निर्धारित न्यूनतम वेतन की प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज दिन मंगलवार 2 सितंबर को सुबह 11:00 बजे लोक भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में आउटसोर्स सेवा निगम को लेकर मंजूरी दी गई है। यह मीटिंग कर्मचारियों के लिए कारगर साबित हुई क्योंकि उनका लंबा इंतजार इस मीटिंग से समाप्त हो गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि आउटसोर्स सेवा निगम को मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को मंजूरी दे दी है, जिससे प्रदेश के 10 लाख से अधिक आउटसोर्स सेवा कर्मचारियों को लाभ होने वाला है, इस निगम के गठन से कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) के साथ-साथ कई बड़ी सुविधाएं मिलेंगी।

आउटसोर्स सेवा निगम के फायदे

  • कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन की गारंटी होगी।
  • कर्मचारियों को कई बड़ी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी कार्यशैली और जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • आउटसोर्सिंग निगम के जेम पोर्टल (Gem Portal) के जरिए सर्विस प्रोवाइडर अर्थात एजेंसी रखे जाएंगे, जो 3 साल के लिए होंगे।

लंबे समय से आउटसोर्स कर्मचारी इस निगम के प्रस्ताव को मंजूर होने का इंतजार कर रहे थे , अब इस निगम के गठन से कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें बेहतर कामकाजी परिस्थितियों का लाभ मिलेगा।

कर्मचारियों को मिलेगा 25000 रुपये तक का न्यूनतम वेतन

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आउटसोर्स सेवा निगम के गठन की मंजूरी मिलने के बाद आप कर्मचारियों को 25000 रुपये तक का न्यूनतम वेतन दिया जाएगा। निगम के अनुसार कर्मचारियों को सैलरी उनकी योग्यता और पद के अनुसार दी जाएगी। प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को 25000 रुपये द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 18000 से 20000 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 16000 रुपये मासिक न्यूनतम मानदेय मिलेगा।

हर महीने 5 तारीख को खाते में आएगा सैलरी

आउटसोर्सिंग निगम के गठन के बाद आप कर्मचारियों को हर महीने 1 तारीख से लेकर के 5 तारीख तक उनके खाते में सैलरी पहुंच जाएगी , कर्मचारियों की छुट्टी से लेकर सैलरी देने तक का पूरा जिम्मेदारी अब आउटसोर्स सेवा निगम का होगा। यहां पर आप आउटसोर्स एजेंसी की भी जिम्मेदारी समाप्त होगी , कर्मचारियों के चयन से लेकर सैलरी देने का पूरा जिम्मेदारी अब अप आउटसोर्स सेवा निगम संभालेगा।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!